mor36garh-logo

दुधावा जलाशय की नहरों के कार्य हेतु 25.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर,

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-नरहरपुर के दुधावा जलाशय की दांयी तट नहर कार्य हेतु 25 करोड़ 32 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से 1214 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। सिंचाई योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News