mor36logo-desktop

महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंह देव का बयान बोले – हवा हवा में लगाए आरोप में कार्रवाई नहीं करना चाहिए,पहले साबित करें कि पैसा भूपेश को मिला है.

रायपुर।  प्रदेश में एक बार फिर महादेव सट्टा ऐप का मामला गरमाने लगा है. बीजेपी ने महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी को अहम दस्तावेज देकर जांच की मांग की है. जिस पर में ईडी की चार्जशीट‌ पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम के जिक्र के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएम सिंहदेव का बयान सामने आया‌ है. सिंहदेव ने इस मामले में कहा कि, पहले ये तो साबित करें कि, पैसा भूपेश बघेल को मिला है.

नगद पैसा तो असीम दास के यहां मिला. मैं तो यह मानता हूं कि, अपने आप को बचाने के लिए उसने ऐसा बयान दिया होगा या फिर दबाव डलवाया गया होगा. ऐसा होगा कि, इसका-इसका नाम लो फिर तुमको बचाएंगे.

इस प्रकार की कार्रवाई  में नगद तो दिखे पैसा, पैसा कहां से कहां गया? किसको मिला, किसने किसको दिया? वो रास्ता और पैसा तो दिखे. उन पैसों का क्या इस्तेमाल किया गया. हवा-हवा में आरोप लगाकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए.

Mor36garh

Mor36garh

Related News