WhatsApp Image 2025-06-20 at 12.52.10 PM

महिला आरक्षक ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोण्डागांव। बस्तर फाइटर के रूप में केशकाल थाने में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है, जहां वह अकेली रह रही थी।

जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, केशकाल थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद महिला आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा गया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हर पहलू की बारीकी से छानबीन की जा रही है।महिला आरक्षक के पिता भी पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं, हालांकि वे किसी अन्य जिले में पदस्थ हैं।

यह दुखद घटना विभागीय और पारिवारिक दोनों ही स्तर पर गहरी पीड़ा छोड़ गई है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, परिवार और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

Mor36garh

Mor36garh

Related News