mor36garh-logo

27 जून के बाद मानसून पकड़ेगा रफ्तार, बिलासपुर-सरगुजा संभाग में पिछले 24 घंटे में जोरदार बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है और आने वाले सप्ताहभर तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 27 जून से प्रदेश में व्यापक स्तर पर अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे जून में बनी सूखे की स्थिति में काफी हद तक राहत मिल सकती है।

पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है, वहीं राजधानी रायपुर में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।

जून में अब तक सामान्य से 40% कम बारिश

इस साल जून में अब तक सिर्फ 68.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य औसत 115.6 मिमी होता है। यानी अब तक 40 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है। इससे जल संकट गहराता जा रहा है।प्रदेश के 46 प्रमुख जलाशयों में औसतन सिर्फ 23% जल संग्रहण है, जो कि चिंताजनक स्थिति है। लेकिन अब उम्मीद है कि मानसून की सक्रियता से जलाशयों में भी पानी की आवक बढ़ेगी और किसानों के साथ-साथ आमजन को भी राहत मिलेगी।

Mor36garh

Mor36garh

Related News