mor36garh-logo

सिसरिंगा घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो मजदूरों की मौके पर मौत, ट्रैक्टर चालक फरार

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। गिट्टी और सीमेंट से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली सिसरिंगा घाटी के पास अनियंत्रित होकर जा गिरी। ट्रॉली के नीचे दबने से दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान राजू टोप्पो और संदीप बड़ा के रूप में हुई है। दोनों मजदूर काम के लिए गणेशपुर गांव से सिसरिंगा आए थे और काम खत्म कर वापस जा रहे थे, उस दौरान यह हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, चालक परमेश्वर यादव सिसरिंगा घाटी से ट्रॉली को नीचे उतार रहा था। घाटी की ढलान और ट्रॉली पर लदा भारी सामान के कारण वाहन पर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा और ट्रॉली पलट गई।

Mor36garh

Mor36garh

Related News