mor36garh-logo

भारत में बेकाबू हुआ कोरोना : 2 दिन में 21 लोगों की मौत, एक्टिव केस 3783 के पार

नई दिल्ली। एक बार फिर भारत में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। देश में कोरोना वायरस आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में 21 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। बेंगलुरु में वैक्सीन के 3 डोज लगाने के बाद भी 63 साल के मरीज की मौत हो गई। वहीं एक्टिव केस की संख्या 3783 के पार पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनवरी से अब तक कोरोना से 28 मौतें हो चुकी है। इसमें 21 लोग बीते 2 दिन में मरे हैं। शनिवार को बेंगलुरु में 63 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। उसे दोनों वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज भी लगी थी। महाराष्ट्र-केरल में सबसे ज्यादा 7-7 लोगों ने जान गंवाई है। केरल में 24 साल की एक युवती की संक्रमण से मौत हो गई।

केरल में सबसे ज्यादा 1400 कोरोना मरीजों की संख्य़ा पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 एक्टिव केस हैं। बीते 48 घंटे में 1000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। वहीं गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287 और कर्नाटक में 238 एक्टिव केस हैं। अब तक तमिलनाडु में 199 और यूपी में 149 कोरोना मरीज पाए गए हैं।

शनिवार को पार हुई थी 3,000 एक्टिव केस

इससे पहले शनिवार को देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,000 के आंकड़े को पार कर गई थी। पिछले 24 घंटे में चार मौतें भी हुई थीं. 22 मई को देश में 257 एक्टिव केस थे। 26 मई तक यह आंकड़ा 1,010 हो गया था और शनिवार को 3,395 पर पहुंच गया था। शनिवार को पिछले 24 घंटे में 685 नए मामले सामने आए थे।

24 घंटे में कहां-कहां कितने नए केस मिले?

राज्य कोरोना केस
केरल 64
पश्चिम बंगाल 82
दिल्ली 61
गुजरात 55
उत्तर प्रदेश 32
महाराष्ट्र 18
तमिलनाडु 14
आंध्र प्रदेश 6
पुडुचेरी 4
हरियाणा 4
कर्नाटक 4
मध्य प्रदेश 3
असम 3
सिक्किम 3
ओडिशा 2
गोवा 2
राजस्थान 2
पंजाब 1
उत्तराखंड 1

कर्नाटक सरकार ने जारी कीएडवाइजरी

इधर कर्नाटक सरकार ने पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता का खास ध्यान रखने की अपील की। बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने दिक्कत होने पर तुरंत जांच करने को कहा है।

कुल एक्टिव केसः-

राज्य कोरोना केस
केरल 1400
महाराष्ट्र 485
दिल्ली 436
कर्नाटक 238
पश्चिम बंगाल 287
तमिलनाडु 199
उत्तर प्रदेश 149
गुजरात 320
पुडुचेरी 45
राजस्थान 62
हरियाणा 30
आंध्र प्रदेश 23
मध्य प्रदेश 19
पंजाब 6
जम्मू कश्मीर 6
झारखंड 6

महाराष्ट्र में 9 हजार से ज्यादा कोविड टेस्ट

महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि शनिवार को कोविड के 68 नए मामले सामने आए। जबकि मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक कुल 749 केस मिले हैं। जनवरी से अब तक राज्य में 9592 कोविड-19 टेस्ट किए गए। वहीं, जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोविड-19 के दो मामले सामने आए थे। दोनों मरीज केरल के रहने वाले हैं और श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

घबराने की कोई जरूरत नहीं, सतर्क रहना जरूरीः ICMR महानिदेशक

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बेहल ने कहा कि देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों से लिए गए सैंपलों के जीनोम सीक्वेंसिंग में यह पाया गया है कि मौजूदा मामलों में बढ़ोतरी के लिए वेरिएंट गंभीर नहीं थे और ये ओमिक्रॉन के ही सबवेरिएंट्स हैं। उन्होंने कहा, ओमिक्रॉन के चार सबवेरिएंट्स LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 पाए गए हैं। इनमें से पहले तीन सबवेरिएंट्स ज्यादा मामलों में मिले हैं। फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News