mor36garh-logo

बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता-निर्देशक विपुल शाह ने टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक से की मुलाकात, नवा रायपुर में प्रस्तावित फिल्म सिटी पर की चर्चा

रायपुर।  वक्त, नमस्ते लंदन, हॉलिडे जैसी सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक विपुल शाह ने आज छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नवा रायपुर में प्रस्तावित फिल्म सिटी परियोजना की जानकारी ली और उसमें अपनी रुचि भी जाहिर की।

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन पर आधारित वीडियो प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया और फिल्म सिटी की रूपरेखा साझा की गई। बता दें कि साय सरकार के प्रयास से केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत नवा रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण के लिए 95.79 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

छत्तीसगढ़ में फिल्म मेकिंग और फिल्म टूरिज्म के लिए फिल्म सिटी निर्माण के माध्यम से अपार संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। यह सफलता छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और राज्य को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में नए अवसर खोल रही है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News