mor36garh-logo

जम्मू में हुए हमलों के बाद लोग घरों में छिपे लोग, किया गया पूरी कश्मीर घाटी में ब्लैकआउट

जम्मू कश्मीर।   भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. शुक्रवार को शाम होते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टरों उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी है. पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल अटैक किया, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया है. जम्मू, सांबा, पठानकोट में भी ड्रोन हमला नाकाम किया गया है. सुरक्षा के नजरिए से पूरी कश्मीर घाटी में ब्लैकआउट कर दिया गया है. कुछ स्थानों पर सायरन की आवाजें सुनी गईं. जम्मू में हुए हमलों के बाद लोग घबराकर अपने घरों में छिप गए हैं.

जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में पाक ड्रोन दिखे हैं. फिरोजपुर बॉर्डर पर पाक की ओर से फायरिंग की जा रही है, जिसका भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. भारत ने सभी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव किए हैं. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक पोस्ट में कहा है कि जहां मैं हूं वहां रुक-रुककर धमाकों की आवाजें आ रही है. पंजाब के फिरोजपुर में भी एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज आ रही है. राजस्थान के पोखरण में भी हमला किया जा रहा है, जहां भारत ने पाक ड्रोन को मार गिराया है.

8 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हवाई हमले की कोशिश की थी. एयर डिफेंस सिस्टम से इसे नाकाम करने के साथ ही भारत ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की थी, जिससे पाकिस्तान दहशत में है, मगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. एलओसी और आईबी (इंटरनेशनल बॉर्डर) पर लगातार गोलाबारी कर रहा है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News