mor36garh-logo

जेल विभाग में बड़ा तबादला, योगेश क्षत्री बनाए गए रायपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक, देखें लिस्ट …

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में तबादला का दौरा जारी है. सभी विभागों में एक-एक कर ट्रांसफर हो रहे हैं. इसी कड़ी में राज्य शासन ने जेल विभाग में फेरबदल करते हुए अधीक्षकों और उप अधीक्षकों का तबादला किया है. जेल विभाग से जारी आदेश के अनुसार रायपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव और जशपुर के जेलों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. इसके साथ ही विभागीय आदेश दिनांक 15.03.2024 के द्वारा मोखनाथ प्रधान, उप जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल रायपुर को अधीक्षक (चालू प्रभार), जिला जेल जशपुर के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है.

जारी आदेश के अनुसार, योगेश सिंह क्षत्री, अधीक्षक, केन्द्रीय जेल अंबिकापुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, रायपुर के पद पर पदस्थ करता है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News

Recent News