mor36garh-logo

UPSC सीएसई रिजल्ट जारी, 1009 कैंडिडेट्स का हुआ चयन, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने हासिल किया पहला स्थान

नई दिल्ली।   संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के अंतिम परिणामों की घोषणा की है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लिए थे, वे अब अपने परिणाम को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट [upsc.gov.in] पर देख सकते हैं। आयोग ने फाइनल रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित किया गया है। यह सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कुल 1009 कैंडिडेट्स ने पास किया UPSC

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए 1,009 उम्मीदवारों का चयन किया है। इन चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) में नियुक्त किया जाएगा। इनमें विभिन्न वर्गों के उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें 335 सामान्य वर्ग, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 318 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 160 अनुसूचित जाति (SC) और 87 अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थी हैं।

दिव्यांग श्रेणी से 45 उम्मीदवारों का चयन

इस बार दिव्यांग श्रेणी (PwBD) के अंतर्गत कुल 45 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिसमें 12 दृष्टिबाधित (PwBD-1), 8 श्रवण बाधित (PwBD-2), 16 चलने-फिरने में असमर्थ (PwBD-3) और 9 अन्य दिव्यांगता (PwBD-5) के श्रेणी में आते हैं। यह परिणाम न केवल एक सफलता की कहानी है, बल्कि विविधता और समावेशिता की दिशा में एक सकारात्मक संकेत भी प्रस्तुत करता है। सभी चयनित उम्मीदवारों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

UPSC

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा को भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण और सम्मानित परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर वर्ष लाखों प्रतियोगी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफल केवल कुछ हजार ही होते हैं। यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य ग्रुप A और B सेवाओं में चयन के लिए आयोजित की जाती है।

अन्य अहम सेवाओं में भी नियुक्ति

इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप A – 20 पद

इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप A – 25 पद

इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप A – 24 पद

इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विस, ग्रुप A – 37 पद

इंडियन रिवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स), ग्रुप A – 180 पद

इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS), ग्रुप A – 150 पद

दिल्ली, अंडमान निकोबार पुलिस सेवा (DANIPS), ग्रुप B – 79 पद

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

 होमपेज पर “UPSC Civil Services Final Result 2024” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

इसके बाद एक नया पीडीएफ फाइल खुल जाएगा, जिसमें रोल नंबरों की सूची होगी।

अपने रोल नंबर को ध्यानपूर्वक देखें। इस फाइल को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Mor36garh

Mor36garh

Related News