WhatsApp Image 2025-06-20 at 12.52.10 PM

रायपुर में सामूहिक आत्महत्या मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने 6 सदस्यीय कमेटी बनायी

रायपुर-     राजधानी में हुई सामूहिक आत्महत्या मामले ने झकझोर कर रख दिया है। मां-पिता और बेटी की एक ही पंखे के हुक में फंदे पर लटकी मिली लाश को लेकर पुलिस की जांच चल रही है। प्रथम दृष्टि में ये मामला आर्थिक तंगी का प्रतीत हो रहा है। इधर कांग्रेस ने इस मामले में जांच टीम गठित की है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समिति के संयोजक है, वहीं गिरिश दुबे, प्रमोद दुबे, नंदकुमार सेन, पार्वती साहू और करुणा कुर्रे को समिति का सदस्य बनाया गया है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News