WhatsApp Image 2025-06-20 at 12.52.10 PM

पुलिस रिमांड में आरोपी की मौत का मामला : थाना प्रभारी सन्नी दुबे लाइन अटैच, परिजनों के आरोप के बाद SP ने लिया एक्शन

धमतरी।  छत्तीसगढ़ में धमतरी पुलिस की रिमांड में हुई आरोपी की मौत के मामले में थाना प्रभारी सन्नी दुबे पर निलंबन की गाज गिरी है. एसपी ने टीआई को लाइन अटैच कर दिया है. पुलिस ने करोड़ों की ठगी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था. मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर हंगामा करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे.

बता दें कि राजनांदगांव के भंवरमरा का निवासी दुर्गेश कठोलिया के खिलाफ अर्जुनी थाना में धोखधड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि दुर्गेश ने किसानों से उंचे दामों पर धान खरीदी का झांसा दिया और पैसे नहीं लौटाए. जब किसानों ने अपना पैसा मांगा तो युवक मोबाइल बंद कर फरार हो गया था. इसके बाद पीड़ित किसानों ने दुर्गेश के खिलाफ अर्जुनी थाने में 7 करोड़ रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

परिजनों ने लगाए थे मारपीट के आरोप

घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सांकल से जमकर पिटाई की, जिसकी वजह से युवक की मौत हुई है. वहीं मृतक के परिजनों के आरोप पर एसपी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद सारे घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिंग उपलब्ध है. जिसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा.

Mor36garh

Mor36garh

Related News