mor36garh-logo

उद्योग मंत्री नोटिस मामला : भाजपा ने की 3 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन, 7 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को कोरबा नगर निगम सभापति पद पर भाजपा से बागी होकर चुने गए नूतन सिंह ठाकुर को बधाई देना भारी पड़ गया। इस मामले में भाजपा ने मंत्री देवांगन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं इस मामले की जांच के लिए भाजपा ने 3 सदस्यीय टीम का गठन किया है और सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है. बीजेपी की जांच कमेटी में पूर्व विधायक गौरीशंकर अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा रजनीश सिंह और श्रीनिवास राव को सदस्य बनाया गया है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News