mor36logo-desktop

बिलासपुर में पत्नी-बच्चों के मायके जाने से नाराज युवक ने 80 साल के दादा को पीट-पीटकर मार डाला

बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा में पारिवारिक विवाद में पोते ने अपने 80 वर्षीय दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पत्नी और बच्चों के मायके चले जाने से नाराज एक युवक ने अपने ही 80 वर्षीय दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शराब के नशे में धुत आरोपित ने बुजुर्ग पर लात-घूंसों से इस कदर हमला किया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

लात-घूंसों से हमला, मौके पर ही मौत

विवाद बढ़ने पर उसने आपा खो दिया और बुजुर्ग पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। गंभीर पिटाई से पंचराम की मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर करीब चार बजे ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आरोपित गिरफ्तार, गांव में सन्नाटा

पुलिस ने आरोपित पोते तुलाराम चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी और बच्चों के मायके चले जाने की नाराजगी में तुलाराम ने अपने ही दादा को निशाना बना लिया। जिस बुजुर्ग से परिवार को सहारे और सम्मान की उम्मीद थी, उन्हीं की जान पोते के हाथों चली गई। मामूली पारिवारिक विवाद के हिंसक अंत से गांव के लोग स्तब्ध हैं।

 

Mor36garh

Mor36garh

Related News