दुर्ग के कुम्हारी चौक पर स्कूटी सवार दो युवकों ने पुलिस में पदस्थ आरक्षक के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी।
कुम्हारी चौक पर स्कूटी सवार दो युवकों ने पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपितों ने आरक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में आरक्षक के मुंह और नाक में चोट आई है और खून निकलने लगा। पीड़ित आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
समझाइश देने पर भड़के युवक, की मारपीट
इस पर आरक्षक ने दोनों युवकों को वाहन सावधानी से चलाने की समझाइश दी। इसी बात को लेकर दोनों युवक आवेश में आ गए और उन्हें अश्लील गालियां देने लगे। आरक्षक ने अपना परिचय देते हुए शांतिपूर्वक बात करने और गाली-गलौज नहीं करने को कहा, लेकिन युवक और उग्र हो गए। आरोप है कि दोनों ने पुलिस में होने के बावजूद जान से मारने की धमकी देते हुए आरक्षक के साथ हाथ-मुक्कों और लात से मारपीट की।
थाना छावनी में दर्ज हुई रिपोर्ट
मारपीट में आरक्षक के मुंह और नाक से खून निकलने लगा और शरीर में दर्द होने लगा। घटना के बाद उन्होंने थाना कुम्हारी में सूचना दी। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें शासकीय अस्पताल कुम्हारी भेजा गया, लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर सुपेला शासकीय अस्पताल में उपचार कराया गया। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने थाना छावनी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले में आरोपित स्कूटी सवार दोनों युवकों की पहचान और आगे की कार्रवाई में जुटी है।





