रायपुर के मौदहापारा में एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा 5 ग्राम ड्रग के साथ पकड़ा गया तस्कर मुशर्रफ वजन और पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
राजधानी में ड्रग तस्करी के मामले में पकड़ा गया आरोपित मुशर्रफ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने उसे करीब पांच ग्राम ड्रग के साथ पकड़ा था। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र के काला तालाब के पास की है। पुलिस गिरफ्तारी पंचनामा की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान जब्त मादक पदार्थ का वजन किया जा रहा था। वीडियो बनाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तौल के दौरान आरोपित मौका पाकर पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, पुलिस अभिरक्षा से आरोपित के फरार होने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तारी, जब्ती, फरारी और पुलिस अलर्ट
दबिश और गिरफ्तारी – ANTF की टीम ने काला तालाब के पास मुशर्रफ को 5 ग्राम ड्रग के साथ दबोचा।
मौके पर पंचनामा – आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मौदहापारा पुलिस की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाए जा रहे थे।
तौल के दौरान फरारी – वीडियो बनाने के बाद जैसे ही पुलिस ड्रग का वजन करने लगी, आरोपी चकमा देकर भाग निकला।
सघन तलाश जारी – रायपुर पुलिस शहरभर में नाकेबंदी कर फरार तस्कर की तलाश कर रही है।





