mor36garh-logo

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 7 ट्रेनों में लगेंगे 2-2 अतिरिक्त जनरल कोच, भीड़ से मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रायपुर से गुजरने वाली सात ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रायपुर से गुजरने वाली सात ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। बिहार रूट की प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफार्म में अस्थायी बदलाव किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने बैठक के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए यह बदलाव किए हैं।

सात पैसेंजर ट्रेनों में दो-दो कोच जुड़ेंगे 

त्योहारी सीजन में दैनिक और छोटे स्टेशनों के यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत देने के लिए पांच नवंबर से 15 नवंबर तक सात पैसेंजर ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि त्योहारी भीड़ के मद्देनजर यात्रा के दौरान समय का विशेष ध्यान रखें और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित प्लेटफार्म व अतिरिक्त कोचों की स्थिति की जानकारी समय से प्राप्त कर लें।

इन पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे 2-2 अतिरिक्त जनरल कोच

  • बिलासपुर–रायपुर और रायपुर–बिलासपुर पैसेंजर
  • रायपुर–जूनागढ़ रोड और जूनागढ़ रोड–रायपुर पैसेंजर्र
  • रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  • रायपुर–इतवारी और इतवारी–रायपुर पैसेंजर

 

Mor36garh

Mor36garh

Related News