तुम्बाड बिना किसी शक एक अनोखी लोककथा पर आधारित फैंटेसी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर अनुभव किया है, बल्कि उस पर अपना प्यार भी बरसाया है।
पॉप कलाकार ओरी ने हैलोवीन पर अपने एक चौंकाने वाले लुक के जरिए ‘तुम्बाड’ की मशहूर लोककथा को जीवंत कर दिया है, जिसे देखकर फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। तुम्बाड बिना किसी शक एक अनोखी लोककथा पर आधारित फैंटेसी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर अनुभव किया है, बल्कि उस पर अपना प्यार भी बरसाया है। बीते कई सालों में फिल्म ने कल्ट फॉलोइंग अपने नाम की है, और साथ ही हर बीतते समय के साथ इसका रेपुटेशन बढ़ता ही रहा है। तुम्बाड की दुनिया सिर्फ फिल्म तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका असर सीधे पॉप कल्चर और फैंस के ट्रेडिशंस पर भी देखने मिला है। ऐसे में अब हेलोवीन सीजन में यह नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है क्योंकि अब इंटरनेट पर्सनालिटी और सोशल मीडिया फेवरेट ओरी ने भी आइकॉनिक, खूंखार देवता हस्तर के अवतार में खुद को ड्रेस अप किया है। ट्रेंड्स सेट करने से लेकर अनोखे लुक्स के साथ सामने आने के लिए जाने जानें वाले ओरी ने इस बार हेलोवीन के मौके पर फैंस को सरप्राइज़ करने के लिए यह लुक चुना है। इस तरह से वे तुम्बाड की डर की दुनिया को पॉप कल्चर से जुड़ी चर्चा के बीच में लेकर आ गए हैं।
ओरी ने हस्तर के लुक में खुद को हर एक बारीक डिटेल्स के साथ ढाला है, जिससे कभी न भूलने वाले किरदार के लुक में ओरी ने इंटरनेट पर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। इसपर फैंस ने बिना वक्त गंवाए तस्वीरें शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया, यह दिखाते हुए कि किस तरह से मॉडर्न ट्रेंडसैटर्स भारत के सबसे डरावने और असली विलेन में से एक का इस्तेमाल कर रहे हैं। हैलोवीन के मौके पर उठाया गया यह मजेदार कदम, एक ऐसे समय पर आया है, जब ‘तुंबाड’ की दुनिया को लेकर लोगों का प्यार पहले से कहीं ज्यादा बढ़ता देखा जा रहा है। इस तरह के पल से यह साफ हो गया है कि कैसे यह फिल्म और इसके लेजेंडरी किरदार लोगो की हर दिन की चर्चा का हिस्सा बन गए हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता बनी हुई है क्योंकि दर्शक तुम्बाड 2 को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।





