mor36garh-logo

‘उन्हें कॉन्सर्ट में न लेकर जाएं’: जाह्नवी कपूर का तारा सुतारिया पर तंज; AP ढिल्लों कॉन्सर्ट से जुड़ा विवाद

चैट शो ‘कॉफी विथ करण’ के सीजन 9 में जाह्नवी कपूर ने अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई वीर पहाड़िया को डेटिंग सलाह देते हुए एक तंज कसा, जिसे सोशल मीडिया पर सीधे तारा सुतारिया से जोड़कर देखा जा रहा है।

जाह्नवी कपूर ने एक्ट्रेस तारा सुतारिया पर तंज किया है। जाह्नवी ने कहा कि उन्हें कभी कॉन्सर्ट में नहीं लेकर जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने पूरी बातचीत में तारा का नाम नहीं लिया। लेकिन लोग यह कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने यह बात तारा के लिए कही है।

जाह्नवी ने कॉफी विथ करण के काउच पर कही यह बात

हाल ही में जाह्नवी कॉफी विथ करण सीजन 9 के हालिया एपियोड में शामिल हुई थीं। इसी दौरान रैपिड फायर राउंड में करण ने उनसे सवाल किया- क्या आपके पास वीर पहाड़िया के लिए कोई डेटिंग एडवाइस है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा- अपनी गर्लफ्रेंड को कभी कॉन्सर्ट में नहीं लेकर जाए। उनके इस जवाब से करण और जाह्नवी के को-गेस्ट वरुण धवन असहज नजर आए। उनके इस जवाब से तारा के फैंस भी काफी नाराज नजर आएं। लोगों ने कहा कि जाह्नवी एक महिला होकर किसी और महिला के बारे में ऐसा कैसे कह सकती है।

2025 की शुरुआत से डेट कर रहे थे वीर-तारा

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते की शुरुआत 2025 में शुरू हुई थी। दोनों को कई बार साथ में पर्सनल आउटिंग्स और क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर उनकी हल्की-फुल्की इंटरैक्शन और पब्लिक अपीयरेंस ने फैंस के शक को यकीन में बदल दिया। साल के मिड तक यह साफ हो गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 

 

Mor36garh

Mor36garh

Related News