mor36garh-logo

ऑपरेशन सिंदूर पर बन रही फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड एक्टर! विवेक अग्निहोत्री डायरेक्टर, जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर बन रही फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वासी है।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे। हालांकि, एक्टर अभी दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है। जैसे ही उनका काम खत्म होता है, वह इस फिल्म को शूट करने के लिए तैयार हैं।

दूसरे फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है कार्तिक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक शिमित अमीन की फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो यमन में हूथी संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके पूरा होने के बाद, वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर काम शुरू करेंगे।

मार्च में की थी फिल्म की अनाउंसमेंट

इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट विवेक ने मार्च में ही की थी। उन्होंने लिखा था- यह कहानी पहलगाम आतंकी हमले के बाद के हालात पर आधारित है। इसे भारतीय सशस्त्र बलों के विभिन्न अंगों के साथ मिलकर, जमीनी स्तर पर की गई व्यापक रिसर्च के जरिए तैयार किया गया है। यह हकीकत से जुड़ी एक कहानी है… जिसका मकसद सिर्फ शोर मचाना नहीं, बल्कि तथ्यों, स्पष्टता और सिनेमा के जादू के ज़रिए सच्चाई का सामना करना है। वहीं, उसी दौरान हिंदुस्तान टाइम्स के इंटरव्यू में विवेक ने कहा था – मैं उन कहानियों पर भरोसा करता आया हूं, जो असहज हों लेकिन, जरूरी भी हों। मेरी कोशिश है कि इस कहानी को सच्चाई के साथ दिखाऊं और इसे इतना रोमांचक बनाऊं कि लोग इसे देखते समय जुड़े रहें।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमला कर दिया था। आतंकियों ने टूरिस्ट्स से धर्म पूछकर गोलियां मारी थीं। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के ही एक ग्रुप TRF ने ली थी। इसके जवाब में 7 मई को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाक के कश्मीर (POK) और पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया था। इस हमले में जैश ए मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य और साथी मारे गए। 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए। जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला किया, लेकिन उन्हें नाकाम कर दिया गया। इसके बाद भारत ने 9 मई को पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। इससे पाकिस्तान के सैन्य संसाधनों को बहुत नुकसान हुआ। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया था।

Mor36garh

Mor36garh

Related News