छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल से डिजिटल फसल सर्वेक्षण का काम ठप हो गया है। पीवी ऐप और धान खसरा पॉलीगोन के लाखों खसरों की एंट्री अधर में लटकी है। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर सीधे सर्वे का दबाव बढ़ने से कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हड़ताल का त्वरित समाधान निकालने और राहत देने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में उत्पन्न तकनीकी बाधाओं ने राजस्व प्रशासन की व्यवस्था को संकट में डाल दिया है। राज्य में खरीफ फसलों की गिरदावरी और डिजिटल रिकॉर्ड का काम प्रभावित हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री को विस्तृत पत्र सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।
- पटवारियों की हड़ताल से डिजिटल फसल सर्वे ठप
- पीवी ऐप पर लाखों खसरों का काम अटका
- कनिष्ठ प्रशासनिक संघ ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार





