धमतरी जिले के प्रमुख गंगरेल बांध का जलस्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। बांध से प्रति सेकंड सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जबकि आवक महज 459 क्यूसेक है। वर्तमान में बांध में 21 टीएमसी पानी बचा है। वहीं जिले के अन्य तीन प्रमुख जलाशयों में संतोषप्रद जलभराव अभी बना हुआ है। छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी पर बने जिले के सबसे बड़े गंगरेल (पंडित रविशंकर शुक्ल) बांध का जलस्तर इन दिनों तेजी से नीचे जा रहा है। कुछ सप्ताह पहले तक लबालब भरे रहने वाले इस विशाल जलाशय में अभी 21.957 टीएमसी पानी ही शेष रह गया है। इसमें से वास्तविक उपयोगी जल की मात्रा केवल 16.886 टीएमसी बची है। यदि पानी की भारी निकासी इसी तरह जारी रही, तो आने वाले ग्रीष्मकाल और रबी सीजन में जल संकट गहराने का खतरा पैदा हो सकता है।
गंगरेल बांध का जलस्तर तेजी से नीचे गिरा
बांध में बचा मात्र इक्कीस टीएमसी उपयोगी पानी
रबी फसल हेतु किसानों की नजरें बांधों पर





