mor36garh-logo

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बढ़ा जंगल के किसान ‘मालाबार धनेश’ का कुनबा, चार साल में छह रेंजों तक पहुंची उड़ान

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की उत्तर उदंती रेंज में मालाबार पाइड हॉर्नबिल की मौजूदगी दर्ज होने के बाद अब आठ में से छह रेंजों में इसका विस्तार हो गया है।

वन विभाग द्वारा एक हजार हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त कराने और हॉर्नबिल रेस्टोरेंट जैसी पहलों से इस पक्षी के संरक्षण और जंगल के प्राकृतिक पुनर्जीवन को मजबूती मिली है।छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरणविदों के लिए सुखद खबर सामने आई है। रिजर्व के उत्तर उदंती रेंज में हाल ही में दुर्लभ मालाबार पाइड हॉर्नबिल (मालाबार धनेश) की उपस्थिति दर्ज की गई है। इस उपलब्धि के साथ ही टाइगर रिजर्व के कुल आठ में से छह रेंजों में इस खूबसूरत और महत्वपूर्ण पक्षी का कुनबा फैल चुका है, जो पिछले चार वर्षों में इसके पर्यावास में आए उल्लेखनीय सुधार का प्रमाण है।

सख्त सुरक्षा और हॉर्नबिल रेस्टोरेंट का असर

रिजर्व प्रबंधन ने वन्यजीव अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगभग 1,000 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है और 500 से अधिक शिकारियों व तस्करों पर कानूनी शिकंजा कसा है। सुरक्षा के साथ-साथ पक्षियों के पोषण के लिए ‘हॉर्नबिल रेस्टोरेंट’ जैसी अनूठी पहल शुरू की गई है, जिसके तहत जंगलों में फलदार वृक्षों के कुंज विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को जोड़कर ‘हॉर्नबिल सफारी’ के जरिए प्रकृति आधारित रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जंगल का किसान कहते हैं इस पक्षी को

मालाबार धनेश को ‘जंगल का किसान’ भी कहा जाता है क्योंकि यह फलों के बीजों को दूर-दूर तक फैलाकर प्राकृतिक वनों के पुनर्जीवन में अमूल्य योगदान देता है।

 

Mor36garh

Mor36garh

Related News