mor36garh-logo

राजधानी रायपुर से महासमुंद की ओर जाने वाले हाईवे पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक हाइवा की चपेट में आ गए।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महासमुंद जाने वाले मुख्य मार्ग पर हाइवा की ठोकर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार से चल रही थी हाइवा
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि, एक तेज रफ्तार रेत से भरे हाईवा ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी। टक्कर ऐसी हालत में हुई कि, बाइक सवार दोनों लोग हाइवा के नीचे आ गए और मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर वहां से भाग निकला।

दोनो शव पीएम के लिए भेजे गए
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित में लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य किया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हाइवा की गति काफी तेज थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी जांच की जा रही है ताकि हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी पुलिस द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि, रेत से भरा हाइवा लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिसके कारण यह गंभीर दुर्घटना हुई।

Mor36garh

Mor36garh

Related News