जगदलपुर। जगदलपुर के संजय मार्केट में वन्यजीव तस्करी का मामला सामने आने पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने 13 तोते के बच्चों को बरामद किया, जिन्हें अवैध रूप से बेचा जा रहा था। वन अमले ने तुरंत उन्हें अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित किया।
कार्रवाई के दौरान अचानक भड़के तस्कर
छापेमारी के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद तस्करों ने विरोध करते हुए वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और टीम के सदस्यों के साथ हाथापाई शुरू हो गई।
दो अधिकारियों को बंधक बनाकर की मारपीट
हमले के दौरान तस्करों ने वन विभाग के दो अधिकारियों को पकड़ लिया और उन्हें रस्सी से बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
थाने में शिकायत, आरोपियों की तलाश जारी
घटना के बाद वन विभाग ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
वन्यजीव तस्करी पर सख्ती की जरूरत
यह घटना वन्यजीव संरक्षण कानूनों की खुलेआम अनदेखी को दर्शाती है। साथ ही यह भी साफ करता है कि तस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई और अधिकारियों की सुरक्षा के मजबूत इंतजाम जरूरी हो गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
लीलाधर राठौर टीआई कोतवाली ने बताया कि रेंजर अक्षय कश्यप अपनी टीम के साथ संजय मार्केट पहुंचे थे, तोते को लेने पहुंचे थे, 2 लोग इसका विरोध करने लगे विक्रम मजूमदार, मधुसूदन मजूमदार, दोनों पिता पुत्र है, विरोध के साथ लड़ाई झगड़ा किया गया अक्षय कश्यप के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है, विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
खम्भे से बांध कर मारपीट
अभिषेक कोलेंग रेंजर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 1000 में तोते के बच्चों को बेचा जा रहा था मैंने जा के चेक किया तो कार्टून में 13 बच्चे रखे थे, जब मैंने उन दोनों को अपने साथ चलने के लिए बोला तो मारपीट करने लगे मेरी टीम और मेरे साथ मिलकर हमें खम्भे से बांध कर मारपीट किया।



