भारतीय शेयर बाजार में 22 अप्रैल के कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिल रही हैं. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 22 अप्रैल की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 253.99 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 79,019.34 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत नकारात्मक की थी. निफ्टी 50 105.75 अंक या 0.43 फीसदी फिसलकर 24,470.85 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 365 अंक की गिरावट के साथ 78,907 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 90 अंक फिसल गई थी और 24,485 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
बीएसई बास्केट से ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, मारुति, एटरनल और आईटीसी टॉप गेनर थे. वहीं टॉप लूजर की बात करें तो एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईएनएफवाई, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक रहे थे.
मंगलवार को कैसा रहा था मार्केट?
भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार, 21 अप्रैल के कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 753.03 अंक या 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,273.33 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 211.75 अंक या 0.87 प्रतिशत उछलकर 24,576.60 के लेवल पर बंद हुए थे.
बीएसई बास्केट से ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एटरनल टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो टाइटन, रिलायंस, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और सन फॉर्मा रहे थे.
निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 23 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 7 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.




