बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी आज बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आयेंगी ।
बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी आज बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आयेंगी । वे दिल्ली से सीधे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से सीधे धरमजयगढ़ रायगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां पर 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी। इस दौरे के दौरान स्मृति इरानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित रायगढ़ दौरे को लेकर बैठक लेंगी। तैयारियों की समीक्षा करेंगी। वो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश देंगी। इसके बाद देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जायेगी।
बीजेपी प्रदेश प्रभारी पद संभालने के बाद यह उनका दूसरा दौरा है। इसके पूर्व 25 अक्टूबर को दो स्मृति ईरानी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आई थी। पखवाड़े भर के अंदर यह उनका दूसरा दौरा है। ऐसे में प्रदेश की राजनीतिक सियासत तेज हो गई है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को रायगढ़ में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।





