बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. वहीं कई बड़ी फिल्मों में भी धमाल मचाने आ रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. एक्ट्रेस जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं. इस गुड न्यूज़ को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया, जिसके बाद से सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.
दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वहीं, पर्सनल लाइफ के इस खूबसूरत फेज के बीच दीपिका का प्रोफेशनल फ्रंट भी काफी मजबूत नजर आ रहा है. आने वाले समय में वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं. उनके पास फिल्मों की लंबी लाइनअप है, जिनमें अलग-अलग जॉनर और दमदार किरदार देखने को मिल सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों पर.
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मेंः
फिल्म ‘किंग’
दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी. ये इस साल की मचअवेटेड फिल्म में से एक है. दीपिका-शाहरुख के अलावा फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल जैसे एक्टर्स
फिल्म ‘राका’
फिल्म राका का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में दीपिका पादुकोण धमाल मचाने को तैयार हैं. इसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो गया है, जिसने फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है. बताया जा रहा है कि राका अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म ‘पठान 2’
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिसल पर कमाल कर दिया था. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिसपॉन्स मिला था. वहीं ‘पठान 2’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकण एक साथ नजर आएंगे.
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’
दीपिका पादुकोण फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ में भी नजर आएंगी. ये साल 2022 में आई ‘ब्रह्मास्त्र’ का सीक्वल होगी, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आए थें.
प्रेग्नेंसी में भी शूटिंग करेंगी दीपिका पादुकोण
बता दें, खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में भी फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी. वो फिल्म ‘राका’ के लिए कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस भी शूट कर रही हैं. फिल्म की शूटिंग के बीच पूरी सावधानी बरती जा रही है ताकि उनकी सेहत पर कोई असर न पड़े. एचटी डिजिटल की रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दीपिका अपने काम को लेकर काफी प्रोफेशनल हैं और वो फिक्स शेड्यूल में ही फिल्म की शूटिंग पूरी करना चाहती हैं.
बता दें एक्ट्रेस की दो साल दी बेटी है, जिसका नाम दुआ है. दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में एक्टर रणवीर सिंह से शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘राम लीला’ से शुरू हुई थी.



