mor36garh-logo

PAN कार्ड नहीं होने से अटक जाते हैं ये काम, ध्यान दें! मेहनत की कमाई न हो जाए बेकार

सरकार ने कई वित्तीय लेनदेन में PAN कार्ड अनिवार्य कर दिया है. निवेश, बैंकिंग, प्रॉपर्टी और अन्य कामों में अब PAN जरूरी होगा. साथ ही इसके नियम भी सख्त किए गए हैं.

पैन कार्ड (PAN) आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है. इसका इस्तेमाल केवल टैक्स से संबंधित कामों तक नहीं सीमित नहीं है. आज बैंक से लेकर, कार, प्रॉपर्टी खरीदने जैसे कामों में इसका इस्तेमाल होता हैं. अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं हैं तो, आप बहुत से जरूरी काम नहीं कर पाएंगे.

सरकार की ओर कई वित्तीय लेनदेन की लिस्ट जारी की गई हैं, जहां पर पैन अनिवार्य रूप से जरूरी होगा. आइए जानते हैं, कौन-कौन से काम करने के लिए पैन की आवश्यकता होगी?

सरकार की ओर से जारी कामों की लिस्ट

1. निवेश से जुड़े मामलों में भी PAN कार्ड देना जरूरी होता है. अगर आप म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, डिबेंचर या RBI बॉन्ड्स में 50,000 रुपये से ज्यादा का निवेश करते हैं, तो इस प्रक्रिया के दौरान आपको अपना PAN नंबर देना जरूरी हैं.

2. प्रॉपर्टी और शेयर से जुड़े खरीद-बिक्री में भी PAN कार्ड देना अनिवार्य है. अगर आप 10 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीदते या बेचते हैं या फिर 1 लाख रुपये से अधिक के अनलिस्टेड शेयरों की डील करते हैं, तो इस दौरान PAN नंबर देना अनिवार्य होता है.

3. बैंकिंग से जुड़े लेनदेन में भी PAN कार्ड जरूरी हो जाता है. अगर आप एक दिन में 50,000 रुपये से अधिक नकद जमा करते हैं या इसी राशि का डिमांड ड्राफ्ट या पे-ऑर्डर बनवाते हैं, तो इस प्रक्रिया के दौरान PAN नंबर देने की जरूरत होती है.

4. नियमों के तहत बैंक और डीमैट अकाउंट खुलवाते वक्त पैन कार्ड लगता है. नया बैंक खाता (बेसिक अकाउंट छोड़कर) या डीमैट अकाउंट खुलवाते समय PAN कार्ड देना होगा.

5. इंश्योरेंस और वॉलेट: साल में 50,000 रुपये से ज्यादा का लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम या डिजिटल वॉलेट में इतना खर्च करने पर PAN कार्ड देना जरूरी है.

6. वाहन खरीद-बिक्री: दोपहिया छोड़कर किसी भी मोटर वाहन की खरीद या बिक्री में PAN कार्ड की आवश्यकता होती है.

7. लग्जरी और ट्रेवल खर्च: होटल/रेस्टोरेंट में 50,000 रुपये से ज्यादा कैश पेमेंट करने पर पैन कार्ड की जरूरत होती है.

पैन कार्ड नियमों में हुआ है बदलाव

पैन कार्ड के नए नियमों के तहत अब पैन कार्ड बनाना आसान नहीं रह गया है. पहले जहां केवल आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट को दिखाकर पैन कार्ड बड़ी आसानी से बन जाता था.

नए नियमों के अनुसार, अब पैन कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी. सरकार ने यह फैसला पैन कार्ड को और अधिक सुरक्षित करने के लिए उठाया हैं.

Mor36garh

Mor36garh

Related News