mor36garh-logo

क्या नहीं बनेगी ‘हेरा फेरा 3’? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- ‘शायद हमारे बूढ़े होने तक….’

 ‘हेरा फेरी 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन ये फिल्म किसी न किसी वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाई है. वहीं अब अक्षय ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है.

अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी 3’ एक्टर की मच अवेटेड सीक्वल में से एक है. काफी टाइम से फिल्म के बनने को लेकर चर्चा है लेकिन इस सीक्वल पर काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है. कुछ टाइम पहले परेश रावल के फिल्म छोड़ने की बात सामने आई थी. हालांकि बाद में वे इसे करने के लिए तैयार हो गए. लेकिन अब भी फिल्म के आगे बढ़ने को लेकर कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में अक्षय ने अब ‘हेरा फेरी 3’ के लेकर शॉकिंग अपडेट दिया है.

हेरा फेरी 3’ को लेकर अक्षय कुमार ने दिया अपडेट
‘हेरा फेरी 3’ को लेकर लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए अक्षय कुमार ने फैंस को निराश किया है. अक्षय ने खुलासा किया है कि मच अवेटेड सीक्वल पर फिलहाल काम नहीं हो रहा है. दरअसल शुभंकर मिश्रा से बातचीत में अक्षय ने कंफर्म किया कि फिल्म आगे नहीं बढ़ रही है. उन्होंने कहा, “फिलहाल, इसका निर्माण नहीं हो रहा है.” जब उन्हें बताया गया कि फैंस को लगा था कि सब कुछ सुलझ गया है, तो उन्होंने दोहराया, “नहीं, नहीं, ऐसा नहीं हुआ है.”

इस अपडेट से फैली निराशा पर रिएक्शन देते हुए अक्षय कुमार ने स्वीकार किया कि वह भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, मैं खुद हैरान हूं. ‘शायद कुछ हो जाए.’ अनीस बज़मी और प्रियदर्शन जैसे फिल्म मेकर्स के अलग-अलग फेज में शामिल होने की खबरें थीं, लेकिन अक्षय ने हिंट दिया कि स्थिति अभी भी अनिश्चित है. उन्होंने कहा, “शायद कुछ हो जाए… शायद हमें कुछ प्रार्थनाएं करनी चाहिए. लेकिन फिलहाल, ऐसा नहीं हो रहा है.”

किस वजह से अटकी फिल्म
उन्होंने फिल्म के जल्द ही फ्लोर पर जाने की संभावना को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “नहीं, कम से कम अगले साल तो नहीं.” इस अटकल पर कि देरी शेड्यूलिंग या ओरिजनल तिकड़ी के बीच मुद्दों के कारण हो सकती है तो इस पर अक्षय ने क्लियर किया कि ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा, “नहीं, बात सिर्फ इतनी ही नहीं है. कई मुद्दे हैं.” उन्होंने बताया कि वह, परेश रावल और सुनील शेट्टी पहले से ही एक अन्य प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “हम सभी ‘वेलकम टू द जंगल’ में साथ हैं, परेश हैं, मैं हूं, और सुनील शेट्टी भी हैं. इसलिए यह हमारे साथ न आने की बात नहीं है.” अक्षय ने ‘हेरा फेरी’ को अपने दिल के करीब बताते हुए स्वीकार किया कि इसके पीछे कुछ पेचीदगियां हैं. उन्होंने कहा, “कुछ बातें ऐसी हैं जिनके बारे में मैं कैमरे पर बात नहीं कर सकता—समझौते और अन्य मुद्दे जिनकी वजह से प्रोजेक्ट में देरी हो रही है.”

कानूनी और निर्माण संबंधी अड़चनों के कारण रूका काम
हेरा फेरी 3 को लेकर अनिश्चितता का माहौल चल रही कानूनी और प्रोडक्शन संबंधी चुनौतियों के बीच है.  खबरों के मुताबिक, सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल ने मद्रास हाईकोर्ट में एक बड़ा मुकदमा दायर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के पास फ्रेंचाइज़ी राइट्स नहीं हैं. इसके अलावा, इंटरनल प्रॉबलम्स भी आई हैं, जिनमें परेश रावल का कॉन्ट्रेक्ट रिलेटेड असहमति के कारण कुछ समय के लिए प्रोजेक्ट से  अलग होना और फिर वापस लौटना शामिल है.

उम्मीद है कि यह हमारे बूढ़े होने से पहले हो जाए’
इन बाधाओं के बावजूद, अक्षय को उम्मीद है कि फिल्म आखिरकार बनेगी. उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि सही समय आने पर यह अपने आप हो जाएगी. सब कुछ अपने आप सुलझ जाएगा. बस उम्मीद है कि यह हमारे बूढ़े होने से पहले हो जाए. “

Mor36garh

Mor36garh

Related News