mor36garh-logo

15 साल की उम्र में अक्षय कुमार के बेटे आरव करने लगे हैं नौकरी, लाखों करोड़ों नहीं कमाते हैं 4500 रुपये

अक्षय कुमार की हाल ही में भूत बंगला फिल्म रिलीज हुई है, जिसे लेकर वो लाइमलाइट में बने हुए हैं. इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपने बटे आरव को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

अक्षय कुमार एक एक्टर होने के साथ-साथ फैमिली मैन भी हैं. उन्हें जब भी वक्त मिलता है वो अपनी बीवी और बच्चों के संग टाइम स्पेंड करना नहीं भूलते हैं.अब हाल ही में एक्टर ने अपने बेटे आरव के बारे में ऐसी बात कही है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.

अक्षय कुमार ने बताया कि उनका बेटा फिल्मों में नहीं बल्कि फैशन की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहता है.एक्टर ने बताया कि उनके बेटे आरव 15 साल के हैं और फिल्मों से दूर खुद ही सब मैनेज करते हैं. अक्षय कुमार ने कहा कि अब उनके  बेटे कमाने भी लगे हैं.

आरव संग बॉन्डिंग पर अक्षय कुमार ने की बात

उन्हें 4500 रुपये सैलरी मिलती है.अक्षय कुमार अपने बेटे की कमाई से बहुत ही ज्यादा खुश हैं.हाल ही में अक्षय कुमार को शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया. इस दौरान उन्होंने कहा,’आरव को फिल्मों में नहीं आना है.उसका ये प्लान बिल्कुल नहीं है.उसे फैशन करना है.’

अक्षय कुमार ने आगे कहा,’आरव अब काम करके अपनी जॉब से करीब 4500 कमा रहे हैं.इन दिनों आरव अपने काम को समझने के लिए गांव कस्बों में जा रहे हैं. फैशन और अलग तरह के प्रिंट्स को समझने रहे हैं.

अक्षय कुमार ने आगे बात करते हुए कहा,’मेरे बेटे और मुझमें बहुत अंतर है. लेकिन कुछ मामलों में दोनों एक जैसे भी हैं. जैसे आरव हेल्थ को लेकर हैं, वो काम को लेकर फोकस हैं और उन्हें अपना काम पसंद है.’

अक्षय कुमार ने आगे कहा कि वो पेरेंटिंग में किसी भी तरह का लेक्चर देना पसंद नहीं करते हैं. अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को एक ही बात सिखाई है कि किसी का कभी नुकसान मत करना. एक्टर ने कहा कि उन्हें लाइमलाइट में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है.15 साल की उम्र से ही वो अलग रह रहे हैं.

Mor36garh

Mor36garh

Related News