mor36garh-logo

सिद्धार्थ मल्होत्रा का क्यूट अंदाज, बो पहन दिखाया ‘गर्ल डैड’ साइड, फैंस बोले- क्यूटेस्ट

बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी बेटी की परवरिश में बिजी हैं. हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक पोस्ट शेयर कर सबका ध्यान खींच लिया है. फोटो में वो बो क्लिप लगाए हैं.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के लवेबल कपल्स में से एक हैं. दोनों ने 7 फरवरी साल 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे. वहीं अब ये कपल एक बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं.

पिछले साल दोनों ने अपनी बेटी सराहाय को वेलकम किया था. हालांकि, कियारा और सिद्धार्थ ने अभी तक अपनी बेटी का फेस रिवील नही किया है, लेकिन दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते रहते हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर की क्यूट फोटो
हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो सबका दिल जीत रहा है. दरअसल, इस फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी सेल्फी लेते दिख रहे हैं. उनके बालों में एक बो क्लिप लगी हुई है. वो मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे यह बताओ कि तुम एक बेटी के पिता हो, बिना यह बताए कि तुम एक बेटी के पिता हो.’

फैंस ने लुटाया प्यार
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है. फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. फिल्ममेकर फराह खान ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्यूटेस्ट.’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘पूकी मल्होत्रा साब’, दूसरे ने लिखा, स्टाइलिंग क्रेडिट- ‘सराहाय मल्होत्रा’

अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म वन: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट में नजर आने वाले हैं. इसमें उनके साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं कियारा आडवाणी के बात करेंगे तो वो साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा फिल्म में रुक्मणी वसंत, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और नयनतारा लीड रोल में है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News