शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली. जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं और बाजार में रिकवरी के संकेत नजर आ रहे हैं.
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 10 अप्रैल को तेजी देखने को मिल रही है. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड कर रहे है. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 489.36 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 77,121.01 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत पॉजिटिव की थी. निफ्टी 50 105.45 अंक या 0.44 फीसदी उछलकर 23,880.55 के लेवल पर ओपन हुआ था. सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 572 अंक की तेजी के साथ 77,204 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 183 अंक उछल गई थी और 23,958 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
बीएसई बास्केट से बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एसबीआई एन और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप गेनर थे. वहीं सनफॉर्मा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस टॉप लूजर थे.
गुरुवार को कैसा रहा था मार्केट?
भारतीय शेयर मार्केट में गुरुवार, 9 अप्रैल के कारोबारी दिन जोरदार गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 931.25 अंक या 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,631.65 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 222.25 अंक या 0.93 प्रतिशत फिसलकर 23,775.10 के लेवल पर बंद हुए थे. बीएसई बास्केट से पावरग्रिड, एनटीपीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो इंडिगो, एलएंडटी, एटरनल, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक रहे थे.
निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक के शेयरों में गिरावट थी. वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. गुरुवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.





