mor36garh-logo

अंबिकापुर में महिला के साथ रेप और हत्या के आठवें दिन पुलिस ने फरार आरोपी को चिरमिरी से किया गिरफ्तार

अंबिकापुर में महिला के साथ रेप और हत्या के आठवें दिन पुलिस ने फरार आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर 35000 रुपए का इनाम घोषित किया था।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला के साथ रेप और हत्या के आठवें दिन पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर 35000 रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को लेने के लिए सरगुजा पुलिस रवाना हो गई है। महामाया द्वार के समीप फुटपाथ पर आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला की जघन्य हत्या की थी। इस घटना को लेकर शहर में भारी आक्रोश दिख रहा है।

आईजी और एसपी ने घोषित किया था इनाम 
सरगुजा आईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार और सरगुजा एसएसपी ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को सिलफिली के पास देखे जाने की सूचना मिलने पर ड्रोन कैमरों से भी तलाशी ली जा रही थी। पुलिस ने पूरे संभाग के सभी थानों में आरोपी का फोटो और स्केच भेजा था। एसएसपी ने गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की थीं। 
Mor36garh

Mor36garh

Related News