mor36garh-logo

सोना-चांदी से लेकर लोहा-तांबा तक ये धातुएं देती हैं आपके भविष्य के संकेत!

ज्योतिष शास्त्र में बच्चे के जन्म के समय के ‘पाए’ का विशेष महत्व है, जो उसके भविष्य का संकेत देता है. चांदी, तांबे, सोने और लोहे का पाया बच्चे के स्वभाव, स्वास्थ्य, करियर और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है. यह पाया उसके परिवार की समृद्धि और चुनौतियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है.

नन्हे मेहमान के घर आने पर माता-पिता के मन में खुशी के साथ-साथ उसके भविष्य को लेकर कई सवाल होते हैं. ज्योतिष शास्त्र में पाए का बहुत महत्व बताया है. ज्योतिष के अनुसार, पाए के माध्यम से बच्चे के भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पाया बच्चे के स्वास्थ्य, स्वभाव और परिवार की तरक्की के बारे में संकेत देता है. इसके अलावा पाया ये भी बताता है कि बच्चे का करियर कैसा रहेगा. उसका भविष्य किस क्षेत्र में बनेगा. इतना ही नहीं, पाया ये भी बताता है कि बच्चे का आर्थिक जीवन कैसा रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि सोना-चांदी,लोहा और तांबे का पाया भविष्य को लेकर क्या कुछ बताता है?

चांदी का पाया (Silver Paya)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी का पाया सबसे शुभ और भाग्यशाली होता है. जन्म कुंडली के 2, 5, या 9वें भाव में जब चंद्रमा होता है, तब माना जाता है कि बच्चा चांदी के पाए में जन्मा है. ऐसे बच्चे बहुत भाग्यशाली होती है. उनके जन्म के बाद परिवार में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है. ये बच्चे शांत स्वभाव के और बहुत ही बुद्धमान होते हैं.

तांबे का पाया (Copper Paya)

तांबे का पाया भी अत्यंत शुभ होता है. कुंडली के 3, 7, या 10वें भाव में चंद्रमा स्थित होता है, तो बच्चा तांबे के पाए में जन्मा माना जाता है. यह पाया बच्चे के करियर और मान-सम्मान के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. ऐसे बच्चे साहसी और परिश्रमी होते हैं. समाज में अलग पहचान बनाते हैं. इनके जीवन में सुख-सुविधाएं कभी कम नहीं होतीं.

सोने का पाया (Golden Paya)

ज्योतिष में सोने का पाया हमेशा अनुकूल नहीं होता. कुंडली के 1, 6, या 11वें भाव में चंद्रमा होता है, तो बच्चा सोने के पाए में जन्मा माना जाता है. इसके प्रभाव से बच्चा या परिवार के लोग शुरुआती संघर्ष करते हैं. हालांकि, बाद के जीवन में इन बच्चों का व्यक्तित्व बहुत अनुशासित और मजबूत बनता है.

लोहे का पाया (Iron Paya)

चंद्रमा कुंडली के 4, 8, या 12वें भाव में स्थित हो, तो बच्चा लोहे के पाए में जन्मा माना जाता है. ये पाया संघर्ष का प्रतीक है. इसका प्रभाव बच्चे के स्वास्थ्य या माता-पिता की आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News