ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. बुद्धि, तर्क और व्यापार के कारक बुध का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए सुनहरे दिन लेकर आने वाला है. आइए जानते हैं वो कौनसी लकी राशियां है जिन्हें इसे गोचर से लाभ हो सकता है.
अप्रैल का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान बुध ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क और धन का कारक माना जाता है. ऐसे में जब भी बुध ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका सीधा असर व्यक्ति के करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और निर्णय क्षमता पर देखने को मिलता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 11 अप्रैल की देर रात 1 बजकर 12 मिनट पर बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे. वे यहां 30 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक गोचर करेंगे और फिर मेष राशि में चले जाएंगे. इस दौरान कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है.
इन भाग्यशाली राशियों की चमकेगी किस्मत!
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर बेहद शुभ रहने वाला है. आपकी आय में वृद्धि के नए स्रोत खुलेंगे. अगर आप लंबे समय से कहीं निवेश करने की योजना बना रहे थे, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है. व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
मिथुन राशि (Gemini)
चूंकि बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव आपके करियर पर सीधा पड़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पदोन्नति (Promotion) के योग भी बन रहे हैं. आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक स्थिरता लेकर आएगा. यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो इस दौरान उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता आएगी. साझेदारी में किए गए कार्यों से धन लाभ होगा.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि का समय है. आप कोई नया वाहन या संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी. सुखद समाचार मिलने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा.
बुध को ऐसे करें प्रसन्न
बुध के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए इस अवधि में भगवान गणेश की आराधना करना विशेष फलदायी होता है. बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं और ओम बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप करें. इससे व्यापार और बुद्धि में वृद्धि होती है.





