mor36garh-logo

अमिताभ बच्चन का बंगला ‘जलसा’ सिर्फ घर नहीं, एक आइकॉन है। जानिए इसकी कीमत, लग्जरी इंटीरियर्स और इससे जुड़ी खास कहानी जो आपको हैरान कर देगी।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का घर जलसा सिर्फ एक बंगला नहीं, बल्कि उनकी पहचान और विरासत का अहम हिस्सा बन चुका है। मुंबई के जुहू इलाके में स्थित यह आलीशान घर सालों से फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर रविवार यहां सैकड़ों लोग अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए जुटते हैं।

कितनी है ‘जलसा’ की कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जलसा की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह देश के सबसे महंगे और चर्चित सेलिब्रिटी घरों में शामिल है। ‘जलसा’ नाम का मतलब ही होता है ‘जश्न’, और इस घर की भव्यता भी उसी नाम को पूरी तरह सही साबित करती है।

कैसे मिला था ये घर?
दिलचस्प बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने यह बंगला खरीदा नहीं था। बताया जाता है कि फिल्म सत्ते पे सत्ता की सफलता के बाद डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने उन्हें यह घर गिफ्ट किया था। इससे पहले वह अपने माता-पिता के साथ ‘प्रतीक्षा’ नाम के घर में रहते थे जो मुंबई में ही स्थित है।

शाही और रॉयल है जलसा का इंटीरियर
जलसा का इंटीरियर किसी शाही महल से कम नहीं है। इस दो-मंजिला बंगले में बड़ी-बड़ी खिड़कियां, शानदार झूमर, क्लासिक आर्ट पीसेस और महंगे कालीन इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।

घर के लिविंग एरिया की बात करें तो उसमें ऊंचे मेहराब, क्रिस्टल का बड़ा झूमर और खूबसूरत तुर्की कालीन इसे रॉयल लुक देते हैं। साथ ही, पीतल और चांदी की सजावटी वस्तुएं और फैमिली फोटोज घर को एक खास पर्सनल टच देते हैं।

इस बंगले में दो प्राइवेट स्टडी रूम, एक जिम और एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी है, जहां अमिताभ बच्चन अक्सर समय बिताते हैं। इसके अलावा, एक खूबसूरत गार्डन भी है, जो इस भव्य घर में सादगी और सुकून का अहसास जोड़ता है। उनके घर में एक भव्य मंदिर भी है जिसमें राम-सीता, हनुमान की मुर्तियां स्थापित हैं। जलसा में अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के साथ रहते हैं।

Mor36garh

Mor36garh

Related News