mor36garh-logo

कभी खौफनाक तो कभी मॉडर्न रावण बने ये एक्टर्स, लेकिन अरविंद त्रिवेदी के आगे सब पड़े फीके!

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. खासकर रावण में दर्शक एक बार फिर अरविंद त्रिवेदी को याद कर रहे है. इसी बीच आइए जानते है कि अब तक किस-किस कलाकार ने रावण की भूमिका निभाई.

रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इन खूब सुर्खियों में है. हाल ही में मेकर्स ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम का इंट्रोडक्शन वीडियो रिलीज किया, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है. जहां रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे, वहीं साईं पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. हालांकि रावण के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच बहुत चर्चा है, जिसे साउथ सुपरस्टार यश निभा रहे है. इसी बीच रामानंद सागर में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी को फैंस याद कर रहे है. उन्होंने इस किरदार से बहुत पॉपुलैरिटी बटोरी थी. जब भी टीवी और सिनेमा में रामायण को लेकर फिल्में और शोज बनी है, तो हर बार रावण का किरदार देख सभी अरविंद को याद करते है. इसी बीच आइए अरविंद त्रिवेदी के अलावा रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर्स पर एक नजर डालते है.

अरविंद त्रिवेदी – 1987 में ‘रामानंद सागर के रामायण’ में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया, जिसे आज भी सबसे आइकॉनिक माना जाता है. उनकी आवाज, एक्सप्रेशन और दमदार अभिनय ने इस किरदार को अमर बना दिया.

सैफ अली खान – 2023 की फिल्म ‘अदिपुरुष’ में सैफ अली खान ने मॉडर्न अंदाज में रावण का रोल किया. उनका लुक और स्टाइल चर्चा में रहा, लेकिन दर्शकों की राय इस किरदार को लेकर बंटी हुई नजर आई.

निकितिन धीर – 2024 के टीवी शो ‘श्रीमद रामायण’ में निकितिन धीर रावण के किरदार में नजर आए. उनकी लंबी कद-काठी और गंभीर आवाज ने इस रोल को बहुत प्रभावशाली बना दिया.

अखिलेंद्र मिश्रा – 2008 के टीवी शो ‘रामायण’ में अखिलेंद्र मिश्रा रावण बने. उन्होंने इस किरदार को एक अलग गहराई दी, जिसमें घमंड और ज्ञान दोनों का शानदार मेल देखने को मिला.

प्रेम नाथ – 1976 की फिल्म ‘बजरंग बली’ में प्रेमनाथ ने रावण का किरदार निभाया. उस समय में उनके रोल को भव्य और नाटकीय अंदाज में पेश किया गया, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया.

आर्य बब्बर – टीवी शो ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में आर्य बब्बर ने रावण की भूमिका निभाई. उन्होंने इस किरदार को थोड़े आधुनिक टच के साथ निभाने की कोशिश की, जो दर्शकों को अलग लगा.

कार्तिक जयराम – 2015-16 के शो ‘सिया के राम’ में कार्तिक जयराम रावण के रूप में नजर आए. उनका लुक और स्क्रीन प्रेजेंस बहुत दमदार था, जिससे किरदार को नई पहचान मिली.

मनीष वाधवा – टीवी शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ में मनीष वाधवा रावण के रोल में दिखे. उन्होंने अपने डायलॉग डिलीवरी और गुस्से भरे अंदाज से इस किरदार को मजबूत बना दिया.

नरेंद्र झा – टीवी शो ‘रावण’ में नरेंद्र झा ने रावण की भूमिका निभाई. उनका अभिनय गंभीर था, जिसमें रावण के कई पहलू देखने को मिले.

यश – अब नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ में यश रावण के रोल में नजर आएंगे. उनके इस किरदार को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News