mor36garh-logo

20 वर्षों में ₹2 करोड़ का फंड! महंगाई और मार्केट रिस्क के बीच ऐसे बढ़ाएं अपना पैसा

आज के दौर में रिटायरमेंट के लिए ₹1 करोड़ का फंड काफी नहीं लगता। बढ़ती महंगाई को देखते हुए अब लोग ₹2 करोड़ या उससे अधिक का लक्ष्य रख रहे हैं। आइए जानते हैं सही प्लानिंग, अनुशासन और स्मार्ट निवेश से कैसे आप अपने रिटायरमेंट तक 2 करोड़ का फंड तैयार कर सकते हैं।

आज के समय में रिटायरमेंट प्लानिंग पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है। बढ़ती महंगाई और बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच सिर्फ ₹1 करोड़ का लक्ष्य अब काफी नहीं माना जा रहा। अब ज्यादातर लोग ₹2 करोड़ या उससे ज्यादा का रिटायरमेंट फंड बनाने का लक्ष्य रख रहे हैं। लेकिन इतना बड़ा फंड तैयार करना आसान नहीं है। हालांकि, सही रणनीति और लंबे समय तक अनुशासित निवेश से ये लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है बड़ा रिटायरमेंट फंड?

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि महंगाई धीरे-धीरे आपकी बचत की असली कीमत कम कर देती है। अगर महंगाई दर औसतन 5% सालाना रहती है, तो आज के ₹2 करोड़ की वैल्यू 20 साल बाद काफी कम हो जाएगी। ऐसे में भविष्य में वही लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए आपको ₹5 करोड़ या उससे ज्यादा की जरूरत पड़ सकती है।

SIP और स्टेप-अप स्ट्रेटेजी का कमाल

₹2 करोड़ का फंड बनाने के लिए सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP)। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि SIP की शुरुआत अपनी क्षमता के अनुसार करें और हर साल इसमें 10% की बढ़ोतरी करें।

उदाहरण के तौर पर:

  • 20 साल के लिए ₹35,000 मासिक SIP
  • 25 साल के लिए ₹21,000 मासिक SIP
  • 30 साल के लिए ₹14,000 मासिक SIP

अगर आप हर साल SIP बढ़ाते हैं, तो धीरे-धीरे आपका निवेश और रिटर्न दोनों तेजी से बढ़ते हैं। अच्छी बात यह है कि आपको शुरुआत में बहुत बड़ी रकम लगाने की जरूरत नहीं होती।

लंबी अवधि का फायदा

अगर आप निवेश की अवधि बढ़ाते हैं, तो हर महीने निवेश की रकम कम रखकर भी बड़ा फंड बना सकते हैं। यानी 30 साल तक निवेश करने पर आप कम SIP से भी ₹2 करोड़ का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। यह रणनीति महंगाई के असर को भी कम करने में मदद करती है।

मार्केट रिस्क से कैसे बचें?

रिटायरमेंट के करीब आते-आते बाजार में गिरावट बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। उदाहरण के तौर पर, अगर आपका ₹2 करोड़ का पोर्टफोलियो 10-12% गिरता है, तो यह घटकर लगभग ₹1.75 करोड़ रह सकता है। इससे बचने के लिए एक्सपर्ट्स ग्लाइड पाथ और बकेट स्ट्रेटेजी अपनाने की सलाह देते हैं।

  • 0-3 साल का खर्च: सेविंग अकाउंट या लिक्विड फंड में रखें
  • 3-7 साल का खर्च: डेट या हाइब्रिड फंड में निवेश करें
  • 7 साल से ज्यादा का पैसा: इक्विटी म्यूचुअल फंड में लगाएं

रिटायरमेंट के करीब आते ही इक्विटी में निवेश धीरे-धीरे कम करना चाहिए।

इन गलतियों से बचें

  • मार्केट गिरने पर SIP बंद करना
  • सिर्फ सुरक्षित निवेश (FD) में पैसा रखना
  • महंगाई को नजरअंदाज करना
Mor36garh

Mor36garh

Related News