mor36garh-logo

48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स के लिए हैदराबाद जाएंगे 4 एसपी, इन अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स के लिए राज्य के 4 एसपी के नामांकन को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा है। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए राज्य के जिन 4 पुलिस अधीक्षकों का चयन किया गया है। इनमें जांजगीर-चांपा के एसपी विजय पाण्डेय, कोण्डागांव के एसपी पंकज चन्द्रा, गरियाबंद के एसपी वेदव्रत सिरमौर और रायपुर (ग्रामीण) की एसपी श्वेता श्रीवास्तव शामिल हैं।

इन अधिकारियों के प्रशिक्षण अवधि में बाहर रहने के दौरान संबंधित जिलों में प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने अतिरिक्त प्रभार सौंपने की अनुशंसा भी की है। प्रस्ताव के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले का अतिरिक्त प्रभार 11वीं वाहिनी छसबल के सेनानी विमल कुमार बैस को दिया जाएगा। कोण्डागांव जिले का प्रभार एसटीएफ बघेरा, दुर्ग के एसपी त्रिलोक बंसल को सौंपने की अनुशंसा की गई है। इसी तरह गरियाबंद जिले का अतिरिक्त प्रभार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ एसआईए के एसपी नीरज चंद्राकर को देने का प्रस्ताव है, जबकि रायपुर (ग्रामीण) जिले का प्रभार 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद की सेनानी मनीषा ठाकुर रावटे को सौंपा है।

देखिये प्रस्ताव की कॉपी-

Mor36garh

Mor36garh

Related News