mor36garh-logo

एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं पद की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

02 से 17 अप्रैल तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

दंतेवाड़ा,

एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा के तहत नगर पालिका अन्तर्गत दन्तेवाड़ा अस्पतालपारा वार्ड क्र. 14, दन्तेवाड़ा मंदिरपारा वार्ड क्र. 05 तथा ग्राम पंचायत मरकानार जूनापारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पद है। इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा सहायिका हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिये आयु सीमा 18 से 44 वर्ष की होगी तथा आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जावेगी। जिस वार्ड (नगरीय क्षेत्र) के आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम, वार्ड (नगरीय क्षेत्र) की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा। इसके लिए इच्छुक स्थानीय सभी पात्र आवेदिकाएं दिनांक 2 अप्रैल से 17 अप्रैल तकhttps://aww.e-bharti.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा में सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Mor36garh

Mor36garh

Related News