mor36garh-logo

रायपुर के लिए 2130 करोड़ रुपए का बजट, ये 601 करोड़ अधिक; पहली बार खारुन महोत्सव

रायपुर/ नगर निगम रायपुर में सोमवार वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। महापौर मीनल चौबे ने शहर के विकास के लिए 2130 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष 1529 करोड़ की तुलना में 601 करोड़ अधिक है। बावजूद इसके बजट में 206 करोड़ का घाटा सामने आया है। धर्म और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए इस साल खारुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब रायपुर के प्रमुख धार्मिक स्थल महादेव घाट में उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ मेयर ने महिलाओं के लिए खास योजनाओं का प्रावधान रखा है।

5 करोड़ रुपए में शांति गृह और 48 करोड़ रुपए में वर्किंग वुमन हॉस्टल का प्रस्ताव बजट में शामिल है। इसके अलावा स्वरोजगार, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और सभी जोन कार्यालयों में सेनेटरी नैपकिन की सुविधा दी जाएगी। साथ ही शहर के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर राशि खर्च की जाएगी। हर जोन में 2 उद्यान विकसित होंगे, रोबोटिक सक्शन मशीन खरीदी जाएगी, सड्‌डू में 38.93 करोड़ की पानी टंकी और स्काडा सिस्टम, शहीद स्मारक में लिफ्ट, निगम गार्डन के संरक्षण के लिए रेंटल गार्डन योजना, खेल परिसर निर्माण और अखाड़ों का जीर्णोद्धार, पे एंड यूज शौचालय निर्माण और कारी तालाब में पार्किंग व वेंडिंग जोन शामिल हैं।

 

Mor36garh

Mor36garh

Related News