mor36garh-logo

“सिगरेट के पैकेट में ​ड्रग्स की डिलीवरी” वाट्सएप पर ऑर्डर और खाते में लिए पैसे…:30 मिनट में बताया लोकेशन;

रायपुर :- राज्यभर में आसानी से ड्रग्स मिल रहा है। आपको कोई भी ड्रग्स चाहिए ऑनलाइन ऑर्डर करें, खाते में पैसा जमा करें और लोकेशन पर जाकर ड्रग्स उठा लें। ठीक वैसे ही, जैसे 10 मिनट में घर पर आसानी से सामान पहुंच जाता है। इसी तरह अब ड्रग्स की भी होम डिलीवरी हो रही है। दैनिक भास्कर ने पहली बार इस बड़े रैकेट का खुलासा किया है।

पुलिस भी हैरान है कि पहचान छिपाकर किस तरह ड्रग्स का कारोबार हो रहा है। सिर्फ एक मैसेज में ड्रग्स की होम डिलिवरी हो रही है। ऑर्डर देने के बाद पैडलर खाता नंबर भेजता है। जैसे ही खाते में पैसा जमा होता है, आधे घंटे के भीतर ड्रग्स की डिलीवरी कर दी जाती है।

पैडलर खुद ड्रग्स देने से बचता है। वह मोबाइल पर लोकेशन और वीडियो-फोटो भेजता है, जहां उसने ड्रग्स रखा होता है। लोकेशन ट्रेस कर वहां पहुंचकर ड्रग्स उठा लिया जाता है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी यह धंधा बंद नहीं हो रहा है।

नए-नए पैडलर्स का नेटवर्क खड़ा हो रहा है। जो तस्कर इस मामले में पूर्व में जेल गए थे, वे बाहर आकर फिर तस्करी कर रहे हैँ। पुलिस का दावा है कि ड्रग्स का नेटवर्क टूट चुका है। इन दावों के बीच भास्कर ने ड्रग्स पैडलर्स से संपर्क किया। इसमें ड्रग्स लेने वालों की मदद ली गई और ऑर्डर देकर तीन ग्राम ड्रग्स खरीदा गया। कुरियर और पार्सल के जरिए भी ड्रग्स मंगाया गया।

Mor36garh

Mor36garh

Related News