mor36garh-logo

सरकारी स्कूल के बच्चों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने दान किए रोटरी कौशल प्रशिक्षण केंद्र को कंप्यूटर

रायपुर। सरकारी स्कूल के छात्रों को निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर द्वारा संचालित रोटरी कौशल कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र को 3 कम्प्यूटर दान किए गए. यह कदम रोटेरियन स्मिता रांका सराफ की सलाह पर रोटरी रॉयल के इंटरैक्ट क्लब ने उठाया है.

इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए इंटरैक्टर्स ने मनोरंजक शिक्षण गतिविधियाँ आयोजित की थी. इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को स्टेशनरी प्रदान की गई. कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष आन्या दम्मानी, सचिव पलक अग्रवाल और पूरी इंटरैक्ट टीम को उनके प्रयास के लिए बधाई दी. कार्यक्रम का संचालन मोक इंटरैक्टर पाखी भंसाली ने किया.

कार्यक्रम के दौरान आरटीएन पीडीजी रंजीत सिंह सैनी, अध्यक्ष एनसी मोरयानी शेखर राव अमीन, कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप गोविंद शित्तोत, प्रोजेक्ट सह अध्यक्ष नवीन आहूजा, आरसी रॉयल रायपुर सदस्य ऋषि दम्मानी और विक्रांत सराफ मौजूद थे.

Mor36garh

Mor36garh

Related News