mor36garh-logo

कल जेल से बाहर आएंगे सौम्या, रानू समेत 6 आरोपी, लेकिन छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डीएमएफ और कोयला घोटाले के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. आरोपी सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई समेत 6 आरोपियों की 31 मई को जमानत होगी. करीब दो साल बाद सभी आरोपी जेल से बाहर आएंगे पर छत्तीसगढ़ से बाहर रहना पड़ेगा.

बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट ने 8 लोगों की बेल ग्रांट की है, जिसमें 06 लोगों की जमानत हो चुकी है. सूर्यकांत तिवारी और निखिल चंद्राकर की सुनवाई बाकी है. बाकीं 6 लोगों की रिहाई का आदेश जारी हो चुका है. समीर बिश्नोई, रानू साहू, सौम्या चौरसिया, शशिकांत तिवारी, नायक और जयसवाल की रिहाई शनिवार को जेल प्रशासन करेगा.

Mor36garh

Mor36garh

Related News