बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब दो ट्रकों की टक्कर के बीच पीछे से आ रही वैन सीधे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भयानक था कि वैन और ट्रक में आग लग गई, जिसमें वैन चालक जिंदा जलकर दर्दनाक मौत का शिकार हो गया और पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मोहन भारद्वाज अपने परिवार के साथ इलाज कराने गए थे और वापस अपने गांव गोड़ा लौट रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। प्रशासन की ओर से तहसीलदार भी मौके पर मौजूद हैं।
बता दें कि कुछ माह पूर्व भी इसी जगह पर टैंकर और ट्रक में टक्कर हुई थी, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए थे। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और पलारी पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामला कायम कर जांच में जुट गई है।





