mor36garh-logo

छत्तीसगढ़ निगम मंडल कर्मचारी महासंघ का पुर्नगठन, डीएल चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र सेंगर महासचिव

रायपुर।  छत्तीसगढ़ निगम मंडल कर्मचारी महासंघ की बैठक देवेंद्र नगर स्थित कार्यालय में हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 निगम मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता एचपी साहू ने की। बैठक में महासंघ अध्यक्ष संजय सक्सेना का कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से डीएल चौधरी, स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन को महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया।

धर्मेंद्र सिंह सेंगर रायपुर विकास प्राधिकरण को महासंघ के महासचिव चुने गए। संजय सक्सेना को महासंघ संयोजक एवं भरतपुरी गोस्वामी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में सभी निगम मंडल के कर्मचारियों की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही शासन से अपनी मांग रखने की रणनीति बनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया।

Mor36garh

Mor36garh

Related News