mor36garh-logo

किताबों को कबाड़ में बेचने और लंबे समय से स्कूल नहीं आने पर प्रधानपाठक निलंबित

महासमुंद। किताबों को कबाड़ में बेचने का मामला फिर सामने आया है। इस मामले में शासकीय प्राथमिक शाला झलप के प्रधानपाठक सुदर्शन सिंह ध्रुव को संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर ने निलंबित कर दिया है।

संभागीय संयुक्त संचालक के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 5 फरवरी 2025 से आज पर्यन्त तक प्रधानपाठक सुदर्शन सिंह ध्रुव के शाला में अनुपस्थित रहने, महत्वपूर्ण शासकीय अभिलेखों को कबाड़ में बेचने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News