mor36garh-logo

रायपुर नगर निगम की MIC हुआ गठन, जानिए किसे मिला कौनसा विभाग…

रायपुर। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने आज नगर निगम मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित महापौर कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) के 14 सदस्यों की सूची जारी की. खास बात यह है कि पूर्व महापौर एजाज ढेबर को हराने वाले अमर गिदवानी को भी MIC सदस्य बनाया गया है.

14 MIC सदस्यों को सौंपे गए विभाग

महापौर ने MIC सदस्यों को विभागों का आवंटन भी किया, जिसमें लोककर्म विभाग दीपक जायसवाल को, सामान्य प्रशासन एवं विधि-विधायी कार्य विभाग अनामिका सिंह को, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग मनोज वर्मा को, राजस्व विभाग भारती बादल को, जलकार्य विभाग संतोष कुमार साहू को, लोक स्वास्थ्य, खाद्य एवं स्वच्छता विभाग गायत्री सुनील चंद्राकर को, विद्युत एवं अभियांत्रिकीय विभाग सुमन अशोक पांडे को, वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग महेंद्र खोडियार को, शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग हेम कुमार सेन को, महिला एवं बाल विकास विभाग सरिता आकाश दुबे को, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग संज्ञा अहीकार को, संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग अमर गिदवानी को, खेल एवं युवा कल्याण विभाग नंद किशोर साहू को और पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग भोला राम साहू को सौंपा गया.

Mor36garh

Mor36garh

Related News