आज 14 नवंबर शनिवार को छठ पूजा का दूसरा दिन है, जिसे खरना कहते हैं. खरना में व्रती को पूरे दिन निर्जला उपवास करके 36 घंटे के कठिन व्रत के लिए स्वयं को तैयार करना होता है
छठ पूजा का दूसरा दिन खरना आज 14 नवंबर शनिवार को है. आज के दिन व्रती स्वयं को तन और मन से व्रत के लिए तैयार करते हैं. व्रत रखने वाले व्यक्ति को आज के दिन बिना अन्न और जल के पूरे समय रहना होता है. रात के समय में गुड़ और चावल से बनी हुई खीर खाते हैं. उसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ होता है. निर्जला व्रत से पूर्व खरना व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत और शुद्धिकरण की एक प्रक्रिया है. आज खरना के दिन रवि योग बन रहा है, जो रात्रि के समय होगा.
कार्तिक शुक्ल पंचमी को होता है खरना
लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय – के अनुसार, छठ पूजा का खरना कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है. इस बार पंचमी तिथि 14 नवंबर को रात 11:23 पी एम तक है. उदयातिथि के आधार पर पंचमी आज है, इसलिए आज छठ पूजा का खरना है.
खरना पर बन रहा रवि योग
आज खरना के दिन रवि योग रात में 08:24 पी एम से बल रहा है, जो कल 15 नवंबर को सुबह 06:44 ए एम तक है. रवि योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होने से सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं. वहीं आज पूरे दिन शूल योग बना हुआ है और पूर्वाषाढा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर रात 08:24 पी एम तक है. उसके बाद से उत्तराषाढा नक्षत्र है





